
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों की आहट तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के जिला आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण तय माना जा रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी को मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर के जिला आबकारी अधिकारी को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विभागीय सूत्रों ने यह भी बताया कि 11 सहायक आबकारी आयुक्तों की पोस्टिंग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह पत्रावली फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुमोदन के लिए लंबित है और मंजूरी मिलते ही तबादला एक्सप्रेस किसी भी समय दौड़ सकती है।
खबर यह भी है कि आबकारी विभाग में डिप्टी और जॉइंट आबकारी आयुक्त के रिक्त पदों पर भी तैनातियां की जा सकती हैं। इन तबादलों से कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल होना तय माना जा रहा है।




More Stories
महाखुलासा | ट्रांसफर सीजन से पहले ‘पोस्टिंग बाजार’ गरम, 80 से 90 लाख रुपए तक जा सकता है ट्रांसफर बाजार
बड़ी खबर | GST घोटाले का भंडाफोड़:
आबकारी पॉलिसी 2026: 75% नियम के बहाने क्या बड़े शराब कारोबारी के लिए बाजार को नियंत्रित करने के लिए पॉलिसी में किया गया प्रावधान?