
नई दिल्ली। चुनाव अधिसूचना से पूर्व कांग्रेस ने देश की आधी आबादी से कई वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि यदि वह सरकार में आती है तो देश में कुल जितनी भी वैकेंसी आएगी उसका 50% महिलाओं के लिए रिजर्व किया जाएगा इसके अलावा हर परिवार की एक महिला सदस्य के खाते में ₹100000 वार्षिक भेजने की भी कांग्रेस ने वादा किया है।
महिलाओं के लिए कांग्रेस का प्रमुख वादा
नारी न्याय-

- महालक्ष्मी: गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए।
- आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
- शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।
- अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।
- सावित्री बाई फुले हॉस्टल: केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।




कांग्रेस ने यह सभी घोषणाएं आधी आबादी पूरा हक के अपने वादे के तहत किया है।




More Stories
स्व. अजय त्रिपाठी टूर्नामेंट: झाऊपुर का दबदबा, सिटी व कौशाम्बी को दी शिकस्ततूफान सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्रिकेट को मिल रहा मजबूत मंच
दिल्ली में RSS–चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचलकश्मीर पर चीनी दावे के बीच हुई बैठक, क्या हैं इसके राजनीतिक-कूटनीतिक मायने?
आरटीआई में बड़ा खुलासा: टपरी शराब घोटाले की शपथपत्र पर शिकायत, SIT रिपोर्ट और 20 करोड़ के आरोप—फिर भी प्रमुख सचिव आबकारी खामोश: