अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

भाजपा के लिए हिमाचल में अंगूर खट्टे: हिमाचल सरकार ने विधानसभा में पास किया बजट, अनिश्चितकाल के लिए विधानसभा स्थगित:

शिमला। हिमाचल सरकार पर आया संकट न केवल टल गया है बल्कि यहां सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा को झटका भी लगा है। आज हिमाचल सरकार में अचानक अपना बजट चालू विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया और पास भी करवा लिया। बजट पास होने के बाद विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सरकार की इस कार्रवाई से बागी और भाजपा के लोगों को तगड़ा झटका लगा है।

भाजपा के 11 सदस्य विधानसभा से निलंबित

विधानसभा स्पीकर में हंगामा कर रहे भाजपा के 11 सदस्यों को विधानसभा से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया। इन विधायकों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। विधानसभा के 11 सदस्यों के निलंबन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का इरादा टाल दिया जिससे न केवल हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार को राहत मिली बल्कि भाजपा के इरादों को आघात भी लगा।

About Author