
रामपुर। बंजर जमीन खाली करने के विवाद में दसवीं कक्षा की एक दलित छात्रा की गठित तौर पर पुलिस की गोली लगने से मौत के आरोप के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। विवादित इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है किसी को इस इलाके में जाने या यहां से बाहर निकालने की अनुमति नहीं है। इस बीच रुक रुक कर फायरिंग की आवाज़ें सुनी जा रही हैं।
इस बीच इस इलाके में आने की कोशिश कर रहे आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को पुलिस ने संभल के पास रोक रखा है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ग्राम समाज की जमीन को प्रशासन द्वारा खाली कराया गया था इसके बाद कहा जा रहा है कि यहां अंबेडकर पार्क का झंडा लगा दिया गया जिसका गंगवार समाज में विरोध किया विरोध के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग में कथित तौर पर एक दलित छात्र की मौत हो गई।




More Stories
PWD में लाखों के तेल घोटाले की आशंका? बेकार वाहनों के नाम पर ईंधन खर्च का आरोप, विशेष ऑडिट की मांग तेज
राज्य कर विभाग में तबादलों को मिली राहत: शासन ने बढ़ाई समय-सीमा, अब 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया:
प्रतापगढ़ में स्थानांतरण घोटाला: