
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट बहुल इलाकों में चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आरएलडी नेताओं की बेइज्जती शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव में आरएलडी नेताओं को एनडीए के मंच पर उचित सम्मान नहीं मिल रहा है और उन्हें बोलने तक का मौका नहीं दिया जा रहा। इस बीच आरएलडी नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि गठबंधन के बाद भी हमें सम्मान नहीं दिया जा रहा है। प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को गाड़ी नहीं मिल रही है। आरएलडी के कार्यकर्ता और नेता अपनी जेब से खर्च करके हेमा मालिनी जैसे नेताओं को जीतने के लिए काम नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी की आरएलडी कार्यकर्ता स्वाभिमान बेचकर भाजपा की मदद नहीं करेंगे।




More Stories
**आबकारी निरीक्षक को निजी सहायक बनाए जाने पर विभाग में हड़कंप
🟥 :सरकार ने पहली बार माना— 14 साल में लगभग 6 गुना बढ़ गया विदेशी कर्ज, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर भी उठे गंभीर सवाल💥
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह: