
पटना।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को तीन सीटें देगी. ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं.
इससे पहले खबर आई थी कि मुकेश सहनी के सामने आरजेडी ने विलय का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया. बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है. राज्य में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. आरजेडी सबसे अधिक 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं. पांच सीटों पर लेफ्ट अपने उम्मीदवार उतारेगी.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी अपने कोटे की 26 सीटों में से मुकेश सहनी को तीन सीटें देगी. मुकेश सहनी की पार्टी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी मिली हैं. तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मुकेश सहनी अब महागठबंधन के साथ हैं. महागठबंधन के सभी सहयोगी हमारे गठबंधन में उनका स्वागत करते हैं. मुकेश सहनी ने भारतीय लोकतंत्र के पक्ष में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.’




More Stories
**आबकारी निरीक्षक को निजी सहायक बनाए जाने पर विभाग में हड़कंप
🟥 :सरकार ने पहली बार माना— 14 साल में लगभग 6 गुना बढ़ गया विदेशी कर्ज, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर भी उठे गंभीर सवाल💥
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह: