
बिहार से निर्दलीय पप्पू यादव और महाराष्ट्र से निर्दलीय निर्वाचित विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल:
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम में 99 पर अटकी कांग्रेस पार्टी का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लड़कर चुनाव जीते पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते विशाल पाटिल भी कांग्रेस में शामिल हो गए। सांगली लोकसभा शिवसेना के हिस्से में चली गई थी इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल पाटिल इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे और एक लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर ली। जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही वह दिल्ली पहुंचे और राहुल गांधी तथा सोनिया से मिलकर उन्होंने कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण कर ली। बिहार के पूर्णिया से जीते पप्पू यादव भी सीधे कांग्रेस दफ्तर पहुंचे और सदस्यता ग्रहण कर ली।
More Stories
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित:
मंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति से टूट गई शराब माफियाओं की कमर:
अदानी को अमेरिकी कोर्ट का वारंट: सरकार ने भी छोड़ा साथ: